बोलीं विद्या ,''मैंने ऐश्वर्या की जगह नहीं ली'', देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2015 1:38 PM

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने सुजॉय घोष की फिल्म ‘‘दुर्गा रानी सिंह’ में ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह ली है या नहीं.2012 में आई हिट थ्रिलर फिल्म ‘‘कहानी’ के निर्देशक के साथ मनमुटाव के बाद विद्या (37) ने […]

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने सुजॉय घोष की फिल्म ‘‘दुर्गा रानी सिंह’ में ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह ली है या नहीं.2012 में आई हिट थ्रिलर फिल्म ‘‘कहानी’ के निर्देशक के साथ मनमुटाव के बाद विद्या (37) ने हाल में ‘‘कहानी’ के निर्देशक से मुलाकात कर सुलह की.

ऐसी खबरें हैं कि घोष ने उन्हें जीवनी आधारित फिल्म ‘‘दुर्गा रानी सिंह’ की पेशकश की, माना जा रहा था कि ऐश्वर्या इस फिल्म का हिस्सा होंगी.यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या की जगह ली है, इस पर उन्होंने बेखबर अंदाज में कहा कि ‘‘उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.’ मुंबई में आयोजित ‘17वें जियो एमएएमआई मुंबई फिल्म महोत्सव’ के उद्घाटन समारोह के दौरान संवाददाताओं ने उनसे यह सवाल पूछा था. ऐश्वर्या से पहले फिल्म की पेशकश कंगना को की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola