शिल्पा शेट्टी फिर करेंगी टीवी शो से वापसी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक शो में मेजबान की भूमिका के साथ टीवी पर वापसी करने जा रही हैं. वर्ष 2008 में शिल्पा ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के दूसरे संस्करण की मेजबानी की थी और ‘नच बलिए’ के पांचवे और छठे संस्करण में वह निर्णायक की भूमिका में टीवी पर दिखाई […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक शो में मेजबान की भूमिका के साथ टीवी पर वापसी करने जा रही हैं. वर्ष 2008 में शिल्पा ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के दूसरे संस्करण की मेजबानी की थी और ‘नच बलिए’ के पांचवे और छठे संस्करण में वह निर्णायक की भूमिका में टीवी पर दिखाई दे चुकी हैं.
शिल्पा ने बताया, ‘हम एक टीवी रियलिटी शो पर काम कर रहे हैं. यह एक गेम शो होगा. मैं इस बारे में अभी और ज्यादा नहीं बता सकती.’ इस शो के बारे में आधिकारिक घोषणा अगले साल जनवरी में की जा सकती है. खबरों के अनुसार यह शो जनवरी में ऑन एयर होने जा रहा है.
ऐश्वर्या लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं. अब लगता है वो टीवी शो से एकबार फिर धमाकेदार इंट्री करनेवाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










