कैटरीना को मिली सोनम की बहन रिया की फिल्म की पेशकश
Updated at : 29 Oct 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्देशित की जाने वाली एक फिल्म की पेशकश की गयी है. खबरों के अनुसार कैटरीना फिल्म को लेकर विचार कर रही हैं और जल्द ही उसकी कहानी सुनेंगी. सूत्रों ने कहा, ‘उन्हें फिल्म की पेशकश की गयी है. उन्होंने अब तक […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्देशित की जाने वाली एक फिल्म की पेशकश की गयी है. खबरों के अनुसार कैटरीना फिल्म को लेकर विचार कर रही हैं और जल्द ही उसकी कहानी सुनेंगी.
सूत्रों ने कहा, ‘उन्हें फिल्म की पेशकश की गयी है. उन्होंने अब तक इसे (पटकथा) नहीं सुना है. उन्होंने अभी फैसला नहीं लिया है.’ रिया दो फिल्मों – ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ का निर्माण कर चुकी हैं और आगामी फिल्म ‘बैटल फोर बिट्टोरा’ की भी निर्माता हैं. सभी फिल्मों में सोनम ही मुख्य भूमिका में हैं.
लेकिन इस नई फिल्म के साथ रिया निर्देशक के तौर पर पर्दापण करेंगी. फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है. कहा जा रहा है कि फिल्म जोया अख्तर की ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी होगी, हालांकि इसमें महिलाएं मुख्य किरदार निभाएंगी.
फिल्म में हुमा कुरैशी और अनुष्का शर्मा भी काम कर सकती हैं. हाल ही में कैटरीना फिल्म ‘फैंटम’ में नजर आई थी. वे जल्द ही अनुराग बसु निर्देशित आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में नजर आयेंगी. फिल्म में रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




