‘फैन” के पोस्टर में अपने सबसे बडे फैन की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ के नए पोस्टर में शाहरुख अपने सबसे बडे प्रशंसक गौरव के तौर पर दिख रहे हैं. फिल्म में शाहरुख अपने असल जीवन के सुपरस्टार और उसके सबसे बडे प्रशंसक की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं.पोस्टर में शाहरुख की तस्वीरों से सजा एक कमरा दिखाया गया है और गौरव का किरदार […]
विज्ञापन
मुंबई: अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ के नए पोस्टर में शाहरुख अपने सबसे बडे प्रशंसक गौरव के तौर पर दिख रहे हैं. फिल्म में शाहरुख अपने असल जीवन के सुपरस्टार और उसके सबसे बडे प्रशंसक की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं.पोस्टर में शाहरुख की तस्वीरों से सजा एक कमरा दिखाया गया है और गौरव का किरदार (शाहरुख) हाथों में कोई ट्रॉफी पकडे उनकी तस्वीरों को निहार रहा है. पोस्टर में किरदार को पीठ की ओर से दिखाया गया है.
‘बैंड बाजा बारात’ जैसी सफल फिल्म का निर्देशन करने वाले मनीष शर्मा फिल्म के निर्देशक हैं और फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है.प्रोडक्शन हाउस ने सबसे पहले यह पोस्टर जारी किया जिसे 49 साल के अभिनेता ने ट्विटर पर रिट्वीट किया. शाहरुख ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के अपने प्रसिद्ध संवाद को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘अब भी पीठ ही दिखायी गयी. अगर ये फैन मुझसे प्यार करता है तो पलटकर जरुर देखेगा… पलट… पलट… पलट ना यार.’ फिल्म में सुपरमॉडल वलुशा डिसूजा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. फिल्म अगले साल 15 अप्रैल को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










