बॉलीवुड में ''लवर बॉय'' बनने की अभिलाषा कभी नहीं रही : रणदीप

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर कभी भी उनकी इच्छा बॉलीवुड का सर्वोत्कृष्ट लवर बॉय बनने की नहीं रही. रणदीप की आने वाली फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ है. कहा जा रहा है कि इसकी कहानी 1986 में तिहाड जेल से भागने वाले चार्ल्स शोभराज के जीवन […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर कभी भी उनकी इच्छा बॉलीवुड का सर्वोत्कृष्ट लवर बॉय बनने की नहीं रही. रणदीप की आने वाली फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ है. कहा जा रहा है कि इसकी कहानी 1986 में तिहाड जेल से भागने वाले चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित है. इसका निर्देशन प्रवल रमन ने किया है.
रणदीप ने बताया, ‘ मैंने जो भी किरदार निभाए हैं, मेरा रुझान हमेशा कुछ नया अनुभव करने और अपने बारे में कुछ नया खोजने को लेकर रहा, फिर वह चाहें ‘हाईवे’, ‘रंगरसिया’ में निभाया गया किरदार हो या ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में.’
उन्होंने कहा, ‘हर फिल्म में राज (प्रेमी) का किरदार निभाना कभी भी मेरा लक्ष्य नहीं रहा और ना कभी होगा. मैं कोशिश करता हूं कि मैं अपने आप को दोहराउं नहीं. हालांकि कई बार लोग मुझसे कहते हैं कि आपने बहुत सारे पुलिसकर्मियों के किरदार अदा किए हैं, मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि क्या हर पत्रकार एक जैसा होता है? फिर कैसे हर पुलिसवाला समान हो सकता है.?’
उन्होंने कहा कि यह फिल्म करते हुए शोभराज के बारे उनकी समझ में काफी बदलाव आया. इस फिल्म में शोभराज के किरदार को अपनाने के लिए उन्होंने उसके कई वीडियो क्लिप भी देखे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




