VIDEO : बेटी संग समुद्रतट पर मस्ती भरे पल बिता रहे हैं अक्षय कुमार

मुंबई : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों पत्नी ट्विंकल खन्ना और नन्हीं राजकुमारी नितारा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. अक्षय निर्देशक साजिद-फरहाद की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 3′ की लंदन में शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने अपनी बेटी के साथ समुद्रतट पर मस्ती की एक तस्वीर साझा की है. उन्होंने […]
मुंबई : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों पत्नी ट्विंकल खन्ना और नन्हीं राजकुमारी नितारा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. अक्षय निर्देशक साजिद-फरहाद की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 3′ की लंदन में शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने अपनी बेटी के साथ समुद्रतट पर मस्ती की एक तस्वीर साझा की है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘समुद्रतट, बेहतरीन मौसम और साथ में मेरी छोटी सी राजकुमारी (बेटी). बिल्कुल वैसा ही कर रहा हूं जैसा डॉक्टर ने सलाह दी है.’ अक्षय और ट्विंकल की शादी 2001 में हुई थी और उनका एक बेटा आरव भी है.
Beach, great weather and my little princess by my side…just what the doctor ordered 🙂 #goodtimes #beachbaby pic.twitter.com/MVGfysIWA0
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 23, 2015
अक्षय इससे पहले फिल्म ‘ब्रदर्स’ में नजर आये थे. फिल्म में उन्होंने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई थी. ‘हाउसफुल 3′ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाखरी और लीसा हेडन भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




