टीवी पर दिखाई जा सकती है ‘ग्रांड मस्ती”, अदालत ने प्रसारण पर लगी रोक हटाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज हिन्दी फिल्म ‘ग्रांड मस्ती’ के प्रसारण पर लगी रोक हटा दी। इस फिल्म को टीवी पर प्रसारण लायक बनाने के लिए इसके 218 दृश्यों को हटाया गया है. फिल्म के प्रसारण को अनुमति देते हुए मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति जयंत नाथ की पीठ ने स्पष्ट […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज हिन्दी फिल्म ‘ग्रांड मस्ती’ के प्रसारण पर लगी रोक हटा दी। इस फिल्म को टीवी पर प्रसारण लायक बनाने के लिए इसके 218 दृश्यों को हटाया गया है.
फिल्म के प्रसारण को अनुमति देते हुए मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति जयंत नाथ की पीठ ने स्पष्ट किया कि फिल्म का प्रदर्शन सिनेमैटोग्राफी कानून, 1952 के प्रावधानों के संदर्भ में नियमों का सख्ती से पालन करते हुए किया जाए.
यह आदेश एक मीडिया समूह की याचिका पर आया जिसमें उनके एक चैनल पर इस फिल्म के प्रसारण को अनुमति देने का अनुरोध किया गया क्योंकि उच्च न्यायालय ने 21 अगस्त को टीवी पर इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी. उच्च न्यायालय का 21 अगस्त का आदेश एक जनहित याचिका पर आया था जिसमें फिल्म के टीवी पर प्रसारण पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था। यह याचिका इदारा गोपी चंद ने अपने वकील गौरव बंसल के जरिये दायर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










