ePaper

जानें ''डीडीएलजे'' के 10 यादगार सीन

Updated at : 20 Oct 2015 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
जानें ''डीडीएलजे'' के 10 यादगार सीन

20 अक्‍टूबर 1995 को रिलीज हुई रोमांटिक फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ ने अपने 20 साल पूरे कर लिये हैं. शाहरुख खान और काजोल की रिकॉर्डतोड़ कमाई करनेवाली इस फिल्‍म ने इंडस्‍ट्री में मोहब्‍बत की एक नयी मिसाल कायम किये थे. बतौर डायरेक्‍टर यह आदित्‍य चोपड़ा की पहली फिल्‍म थी. इस फिल्‍म के बाद शाहरुख-काजोल […]

विज्ञापन

20 अक्‍टूबर 1995 को रिलीज हुई रोमांटिक फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ ने अपने 20 साल पूरे कर लिये हैं. शाहरुख खान और काजोल की रिकॉर्डतोड़ कमाई करनेवाली इस फिल्‍म ने इंडस्‍ट्री में मोहब्‍बत की एक नयी मिसाल कायम किये थे. बतौर डायरेक्‍टर यह आदित्‍य चोपड़ा की पहली फिल्‍म थी. इस फिल्‍म के बाद शाहरुख-काजोल की जोड़ी ‘सुपरहिट जोड़ी’ की लिस्‍ट में शामिल हो गई. इस फिल्‍म के गाने अब भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं. फिल्‍म के कुछ ऐसे सीन भी है जिसे आप जब भी देखें वो आपको नया ही लगता है. चाहे वो करवाचौथ वाला सीन हो या फिर ट्रेन पकड़ने के लिए भागने को सीन हो. जानें कुछ ऐसे ही सीन्‍स के बारे में…

undefined

शाहरुख खान और अमरीश पुरी के बीच वो कबूतरों को दाना खिलाने वाला सीन आज भी दर्शकों के जेहन में हैं. राज, सिमरन के पिताजी यानि अमरीश पुरी को इंप्रेस करने के लिए कबूतरों को दाना खिलाते है और उनके मिजाज को पढ़ने की कोशिश करते हैं.

undefined

राज, सिमरन को सॉरी बोलने जाता है और उसे फूल देता है. लेकिन अचानक उस फूल से पानी की पिचकारी निकलती है जो सिमरन के चेहरे को गीला कर देती है. राज की इस शरारत को देखकर आज भी आपको हंसी आ ही जायेगी.

undefined

फिल्‍म के गाने ‘रूक जा ओ दिल दीवाने’ में शाहरुख और काजोल का डांस तो आपको याद ही होगा. लेकिन गाने के आखिर में काजोल को इस बात का बिल्‍कुल अंदाजा नहीं था कि शाहरुख उसे गोद से अचानक गिरा देगा और हंसते हुए चला जायेगा.

undefined

वैसे तो पंजाबी फैमिली में दुल्‍हन लाल या मैरून रंग का जोड़ा पहनती हैं लेकिन इस फिल्‍म में काजोल ने फिल्‍म में हरे रंगकाजोड़ा पहना हुआ है जो बिल्‍कुल हटके था. ‘मेंहदी लगा के रखना…’ गाने में काजोल इसी जोड़े में नजर आई हैं.

undefined

राज और सिमरन के प्‍यार की भनक जब सिमरन के पिता को लगती है तो वे आगबबूला हो जाते हैं. इसके बाद राज सिमरन का हाथ उनसे मांगता है. यह फिल्‍म का ऐसा इमोशनल सीन है जिसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ ही जायेंगे.

undefined

इस सीन में काजोल के जाने के बाद शाहरुख कहते हैं ‘अगर वो तुझसे प्‍यार करती है तो वो पलटेगी…पलट…पलट…पलट’. और काजोल पलट जाती है. आज भी यंगस्‍टर्स इस सीन को अपनी रीयल लाइफ में दोहराते हैं.

undefined

फिल्‍म के ‘जरा सा झूम लूं मैं…’ गाने में काजोल ने पी ली थी और दुकान की कई चीजों को फोड़ डाला था. यह शाहरुख के लिए एक मुश्किल समय था. इस गाने में दोनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था.

undefined

शाहरुख-काजोल की फिर एकबार ट्रेन छूट जाती और शाहरुख रोती हुई काजोल को चुप कराने की कोशिश करते हैं.

undefined

‘जा सिमरन जी ले अपनी जिदंगी’ फिल्‍म का आखिरी सीन. इस डॉयलॉग को अमरीश पुरी बोलते हैं और सिमरन ट्रेन पकड़ने के लिए भागती है. शाहरुख उसे अपना हाथ देता है और फिल्‍म की हैप्‍पी एडिंग. कुछ ऐसा ही सीन रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में शाहरुख और दीपिका पादुकोण के बीच फिल्‍माया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola