ePaper

आलिया भट्ट ने कहा, मुझे लेकर पिताजी फिक्रमंद रहते हैं

Updated at : 19 Oct 2015 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
आलिया भट्ट ने कहा, मुझे लेकर पिताजी फिक्रमंद रहते हैं

नयी दिल्ली: जब बेटी आलिया भट्ट की बात होती है तो हरेक पिता की तरह महेश भट्ट फिक्रमंद हो जाते हैं लेकिन अभिनेत्री को इसे लेकर कोई परेशानी नही है क्योंकि उनका कहना है कि उनके पिता कभी उनके अधिकार का हनन नहीं करते हैं और काफी आजादी देते हैं. 22 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जब बेटी आलिया भट्ट की बात होती है तो हरेक पिता की तरह महेश भट्ट फिक्रमंद हो जाते हैं लेकिन अभिनेत्री को इसे लेकर कोई परेशानी नही है क्योंकि उनका कहना है कि उनके पिता कभी उनके अधिकार का हनन नहीं करते हैं और काफी आजादी देते हैं. 22 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है जब मीडिया में उनकी डेटिंग की खबरों को लेकर उनके पिता नाराज हो गये हैं लेकिन वह कभी भी अपनी राय हम पर नहीं थोपते हैं.

आलिया ने बताया, ‘‘अपने पिता के साथ मेरा खूबसूरत रिश्ता है और हर गुजरने वाले साल के साथ यह बेहतर ही हो रहा है. लेकिन सही है पिताजी मुझे लेकर बहुत फिक्रमंद रहते हैं.’ उन्होंने बताया, ‘‘लेकिन वह हस्तक्षेप नहीं करते हैं. उन्होंने एक बार अखबार में कुछ पढा और मुझे बुलाया, कहा, ‘तुम इस लडके के साथ डेटिंग कर रही हो?’ और मैंने उनसे कहा कि अगर मैं डेटिंग करुंगी तो उन्हें पता होगा.’ ‘हाइवे’ अभिनेत्री का मानना है कि उनके पिता इस फिल्म जगत में लंबे समय से हैं और उनकी बहन पूजा को लेकर इस तरह की बातों से अवगत हैं और वह अभिनेत्रियों के अफवाहों से निपटना बेहतर तरीके से जानते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola