बचपन से संगीत हमारी जिंदगी का अटूट हिस्सा : बच्चन

मुंबई : हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन संगीत के प्रति अपने प्रेम को लेकर बहुत मुखर रहे हैं और वह इसका श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं जिन्होंने उनको संगीत से रुबरु कराया था. बच्चन का कहना है कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन और माता तेजी बच्चन को भी संगीत से इसी तरह […]
मुंबई : हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन संगीत के प्रति अपने प्रेम को लेकर बहुत मुखर रहे हैं और वह इसका श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं जिन्होंने उनको संगीत से रुबरु कराया था. बच्चन का कहना है कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन और माता तेजी बच्चन को भी संगीत से इसी तरह का लगाव था तथा उन्हें अपने पिता से संगीत प्रेम विरासत में मिला है.
उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा, ‘संगीत पढाई के दिनों से हमारे जीवन का अटूट हिस्सा रहा है.’ इन दिनों टीवी शो ‘आज की रात है जिंदगी’ की शूटिंग में व्यस्त बच्चन कहते हैं कि संगीत के साथ उनका लगाव भीतर से है.
उन्होंने कहा, ‘जो भी संगीत मैंने तैयार किया उसको लेकर कोई प्रशिक्षण या कोई पेशवर खर्च नहीं रहा. यह अपने आप आया है.’ बच्चन ने कहा, ‘मैंने यह विश्वास करना आरंभ किया कि संगीत में मेरी रुचि पिता के माध्यम से आई और वह अटूट हिस्सा बन गई. मेरे भीतर इसकी मौजूदगी का कोई दूसरा कारण नहीं है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




