खुशकिस्मत हूं कि निर्देशक मुझे चुन रहे हैं : आलिया भट्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: महज चार फिल्म पुरानी आलिया भट्ट इन दिनों इंडस्टरी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री बनी हुई हैं. हर कोई बस उन्हीं की तलाश कर रहा है. इसके लिए आलिया खुद को खुशकिस्मत समझती हैं कि निर्देशक उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का अवसर दे रहे हैं. आलिया की अगली फिल्म ‘शानदार’ रिलीज के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: महज चार फिल्म पुरानी आलिया भट्ट इन दिनों इंडस्टरी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री बनी हुई हैं. हर कोई बस उन्हीं की तलाश कर रहा है. इसके लिए आलिया खुद को खुशकिस्मत समझती हैं कि निर्देशक उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का अवसर दे रहे हैं.
आलिया की अगली फिल्म ‘शानदार’ रिलीज के लिए तैयार है. इसके अलावा उनके खाते में शाहरुख खान के साथ एक अनाम फिल्म, ‘कपूर एंड संस’, ‘उडता पंजाब’ और ‘शुद्धि’ जैसी फिल्में हैं. इस तरह वह अपने दौर की परिणीति चोपडा और श्रद्धा कपूर को कडी टक्कर देते हुए उन्हें पीछे छोडती नजर आ रही हैं.
यहां ‘शानदार’ के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान आलिया ने कहा, ‘‘मैं किसी और का काम नहीं लेती. मैं बहुत खुश हूं कि मैं वह बहुत ही योग्य लेखकों और निर्देशकों के साथ काम कर रही हूं . वह ऐसी पटकथाएं लिख रहे हैं जो मेरे लिए रोमांचक हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वह हर किरदार जो मैंने निभाए हैं और जो मैं आने वाली फिल्मों में निभा रही हूं, वह एक दूसरे से अलग हैं.
तो मैं अपने को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि यह ऐसा कुछ है जो मैं करना चाहती थी.” उन्होंने कहा, ‘‘मेरा यह भी मानना है कि निर्देशक मेरे पास तब आते हैं जब उन्हें लगता है कि मैं उनकी कहानी के लिए ठीक हूं. मैं लोगों के पास यह कहते हुए नहीं भागती फिरती कि यह मेरी फिल्म है, इसे मुझे दे दो. मेरा मानना है कि मैं उन फिल्मों में इसलिए थी क्योंकि हर कलाकार पर एक विशेष तरह का किरदार फबता है.” आलिया की ‘शानदार’ 22 अक्तूबर को रिलीज हो रही है. उनके साथ इसमें शाहिद कपूर हैं और इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










