ePaper

तो ऐसे मिला ऋषि कपूर को उनका उपनाम चिंटू...

Updated at : 14 Oct 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
तो ऐसे मिला ऋषि कपूर को उनका उपनाम चिंटू...

मुंबई : मशहूर अभिनेता रिषी कपूर ने हाल में खुलासा किया है कि एक कविता के कारण उनका उपनाम चिंटू पड गया, जिसे स्कूल के दिनों अक्सर उनके बडे भाई रणधीर कपूर सुनाया करते थे. महान फिल्मकार-अभिनेता राज कपूर के बेटे ‘द अनुपम खेर शो : कुछ भी हो सकता है’ में नजर आने वाले […]

विज्ञापन

मुंबई : मशहूर अभिनेता रिषी कपूर ने हाल में खुलासा किया है कि एक कविता के कारण उनका उपनाम चिंटू पड गया, जिसे स्कूल के दिनों अक्सर उनके बडे भाई रणधीर कपूर सुनाया करते थे. महान फिल्मकार-अभिनेता राज कपूर के बेटे ‘द अनुपम खेर शो : कुछ भी हो सकता है’ में नजर आने वाले हैं और कार्यक्रम में वह अपने बचपन के दिनों की याद ताजा करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘यह छुटपन में ही बना था. तब मेरे भाई रणधीर कपूर स्कूल में थे. उन्हें एक कविता पढी थी, जिसकी पंक्तियां कुछ ऐसी हैं : ‘छोटे से चिंटू मियां, लंबी सी पूंछ. जहां जाए चिंटू मियां, वहां जाए पूंछ’.’ ऋषि ने एक बयान में कहा, ‘तब मैं बहुत छोटा था, मेरा जन्म ही हुआ था कि चिंटू मेरा उपनाम बन गया.’कार्यक्रम की इस कडी का प्रसारण 18 अक्तूबर को कलर्स चैनल पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola