शाहरुख - काजोल दुनिया के सबसे बुरे डांसर !

हैदराबाद : हैदराबाद में रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान ने ईमानदारी से एक बात कुबूल करते हुए कहा कि वह और उनकी सह अभिनेत्री काजोल दुनिया के सबसे बुरे डांसर हैं. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने काजोल के साथ डांस के कुछ दृश्य शूट किये, […]
हैदराबाद : हैदराबाद में रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान ने ईमानदारी से एक बात कुबूल करते हुए कहा कि वह और उनकी सह अभिनेत्री काजोल दुनिया के सबसे बुरे डांसर हैं. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने काजोल के साथ डांस के कुछ दृश्य शूट किये, जिसके बाद उनका यह कुबूलनामा सामने आया.
शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘काम से ज्यादा मुझे कुछ पसंद नहीं. इससे भी बढिया रहा काजोल के साथ रात में डांस की शूटिंग करना. हम दुनिया के सबसे बुरे डांसर हैं. ईमानदारी से स्वीकार कर रहा हूं.’ काजोल और शाहरुख खान ने ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है.
There’s nothing I like more than working. A dancing nite with Kajol even better.V r the worst best dancers in the world!!! Honest confession
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 14, 2015
दोनों की सुपरहिट जोडी़ पांच साल के बाद एक बार फिर रुपहले पर्दे पर रोमांस करते नजर आयेगी. ‘दिलवाले’ में वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




