ePaper

सलमान संग मन-मुटाव वाली अफवाहों को लेकर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्‍पी

Updated at : 13 Oct 2015 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान संग मन-मुटाव वाली अफवाहों को लेकर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्‍पी

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि गायक सोनू निगम और अभिनेता सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा है. इस मामले में सोनू निगम ने अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है और ट्विटर के माध्‍यम से ऐसी किसी भी बात का खंडन किया है. उनका कहना है कि […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि गायक सोनू निगम और अभिनेता सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा है. इस मामले में सोनू निगम ने अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है और ट्विटर के माध्‍यम से ऐसी किसी भी बात का खंडन किया है. उनका कहना है कि उस इवेंट में हमदोनों के बीच कोई मन-मुटाव नहीं हुआ था.

कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार को डैडीकेट किये गये एक कार्यक्रम के दौरान सलमान ने सोनू निगम का अपमान कर दिया था और यहां तक कह दिया था कि उन्‍हें प्‍लेबैक सिंगर की जरूरत नहीं है. लेकिन सोनू निगम ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खंडन किया है.

सोनू ने ट्विटर पर लिखा,’ जैसी अफवाहें उड़ाई गई वैसा कुछ भी नहीं था. सलमान उस रात बहुत शालीन थे…मुझे नहीं पता ये कहानियां किसने बना डाली.’ जो हो भी लेकिन सोनू निगम के इस ट्वीट के बाद दोनों को लेकर आ रही अफवाहों पर विराम जरूर लग जायेगा.

https://twitter.com/sonunigam/status/653537097119363072

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola