एडिनबरा विश्वविद्यालय में लेक्चर देंगे शाहरुख खान

लंदन : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 15 अक्तूबर को एडिनबरा विश्वविद्यालय में एक सार्वजनिक व्याख्यान देंगे. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के एक नोट में कहा गया है. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता ने सीधे तौर पर इस पर टिप्पणी नहीं की है बल्कि एडिनबरा विश्वविद्यालय के एक पोस्ट को रीट्वीट किया है. शाहरुख ने कहा, ‘विश्वविद्यालय […]
लंदन : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 15 अक्तूबर को एडिनबरा विश्वविद्यालय में एक सार्वजनिक व्याख्यान देंगे. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के एक नोट में कहा गया है. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता ने सीधे तौर पर इस पर टिप्पणी नहीं की है बल्कि एडिनबरा विश्वविद्यालय के एक पोस्ट को रीट्वीट किया है.
शाहरुख ने कहा, ‘विश्वविद्यालय 15 अक्तूबर को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मेजबानी करेगा. भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक शाहरुख विश्वविद्यालय के न्यू कॉलेज में एक सार्वजनिक व्याख्यान देंगे.’
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ उप प्राचार्य प्रोफेसर चार्ली जैफरी ने कहा कि भारत के साथ उनके बहुत मजबूत रिश्ते हैं और वे विश्व सिनेमा के सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक के स्वागत को लेकर प्रसन्न हैं. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता ने सीधे तौर पर इस पर टिप्पणी नहीं की है बल्कि एडिनबरा विश्वविद्यालय के एक पोस्ट को रीट्वीट किया है. शाहरुख के इस सार्वजनिक व्याख्यान के लिए अब टिकट उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




