ePaper

''ताल'' के बाद फिर आमने-सामने हुए ऐश्‍वर्या-शाहिद, देखें वीडियो

Updated at : 06 Oct 2015 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
''ताल'' के बाद फिर आमने-सामने हुए ऐश्‍वर्या-शाहिद, देखें वीडियो

एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करनेवाले अभिनेता शाहिद कपूर एकबार फिर ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन से टीवी डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर आमने-सामने हुए हैं. ऐश्‍वर्या इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जज्‍बा’ के प्रमोशन को लेकर कई रियेलिटी शो में नजर आ रही हैं. फिल्‍म में इरफान खान, […]

विज्ञापन

एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करनेवाले अभिनेता शाहिद कपूर एकबार फिर ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन से टीवी डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर आमने-सामने हुए हैं. ऐश्‍वर्या इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जज्‍बा’ के प्रमोशन को लेकर कई रियेलिटी शो में नजर आ रही हैं. फिल्‍म में इरफान खान, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

शाहिद इससे पहले फिल्‍म ‘ताल’ के एक गाने में ‘कहीं आग लगे लग जावे…’ में नजर आये थे. इस गाने में ऐश्‍वर्या तो लीड रोल में थी लेकिन शाहिद बैकग्राउंड डांसर के रूप में. इस गाने में वे ऐश्‍वर्या को दुपट्टा ओढ़ाते नजर आये थे. लेकिन इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि जब शाहिद को यह पता चला था कि उन्‍हें इस गाने में ऐश्‍वर्या के साथ परफॉर्म करना है तो वे बहुत नर्वस हो गये थे.

शाहिद ने ‘झलक’ के सेट पर इस फिल्‍म के गाने को भी याद किया और ऐश्‍वर्या के साथ मुलाकात को शानदार बताया. शाहिद इनदिनों इस डांस रियेलिटी शो को जज कर रहे हैं. इसके अलावा वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

इसके अलावा शाहिद फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में भी नजर आयेंगे. फिल्‍म में आलिया भट्ट और करीना कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे. ऐश्‍वर्या पांच साल बाद इस फिल्‍म में एक दमदार वकील के किरदार से वापसी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola