क्यों ऐश्वर्या को पसंद नहीं है ''आकर्षक'' कहलाना ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 10:23 AM
नयी दिल्ली : सुंदरता और आकर्षण के प्रतीक के तौर पर पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उन्हें अपने काम के लिए पहचाना जाना अधिक पसंद है. पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या पांच साल बाद संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जज्बा’ से बडे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. […]
नयी दिल्ली : सुंदरता और आकर्षण के प्रतीक के तौर पर पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उन्हें अपने काम के लिए पहचाना जाना अधिक पसंद है. पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या पांच साल बाद संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जज्बा’ से बडे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि लोगों का लगता है कि मैं आकर्षक किरदारों के लिए ही उपयुक्त हूं पर ऐसा नहीं है.
ऐश्वर्या ने कहा, ‘ जब मैंने फिल्म ‘इरुवर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी तो मुझे सच में लगता था कि मैं बतौर अभिनेत्री अपने आप को स्वतंत्र कर रही हूं. मैं मिस वर्ल्ड बनने और मॉडलिंग करने के बाद फिल्मों में आई….यह स्पष्ट धारणा है कि ऐश्वर्या राय मतलब आकर्षक. लेकिन ऐसा नहीं है.’
इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही संजय गुप्ता की फिल्म में ऐश्वर्या एक बच्ची की मां का किरदार निभा रही हैं. यह किरदार अनुराधा वर्मा से प्रेरित है. मां और अभिनेत्री दोनों भूमिकाओं को पर्याप्त समय दे पाने के सवाल पर ऐश्वर्या ने कहा, ‘मैं एक प्रतिबद्ध मां और अभिनेत्री हूं. जब मुझे लगा कि मैं दोनों भूमिकाएं संतुलित रुप से निभा पाउंगी तभी मैंने ‘जज्बा’ में काम करने का निर्णय लिया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










