ePaper

ऐश्वर्या ने ससुर अमिताभ की प्रशंसा की कहा, बिग बी हमेशा महान बने रहेंगे

Updated at : 04 Oct 2015 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्वर्या ने ससुर अमिताभ की प्रशंसा की कहा, बिग बी हमेशा महान बने रहेंगे

मुंबई : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का मानना है कि उनके ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन का स्टारडम प्रतिष्ठित है और यह हमेशा ऐसा ही बना रहेगा. चार दशक लंबे अपने करियर में अमिताभ ने ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘नमक हलाल’, ‘अभिमान’, ‘बागबां’, ‘सरकार’ और ‘पा’ जैसी दमदार फिल्मों में अदाकारी की है. उन्हें पद्म […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का मानना है कि उनके ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन का स्टारडम प्रतिष्ठित है और यह हमेशा ऐसा ही बना रहेगा. चार दशक लंबे अपने करियर में अमिताभ ने ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘नमक हलाल’, ‘अभिमान’, ‘बागबां’, ‘सरकार’ और ‘पा’ जैसी दमदार फिल्मों में अदाकारी की है.

उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘आज हम एक परिवार हैं. वह एक पिता हैं. मेरा मानना है कि यह (प्रसिद्धि) उनसे कोई नहीं छीन सकता.” उन्होंने कहा, ‘‘वह हम सब के लिए महान थे, हैं और हमेशा बने रहेंगे.” अमिताभ इस साल 11 अक्तूबर को 73 साल के हो जाएंगे. बच्चन जल्द ही बिजॉय नाम्बियार की ‘वजीर’ में दिखाई देंगे और ऐश्वर्या की हाल ही में ‘जज्बा’ फिल्म रिलीज होने वाली है.

आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जज्बा का जमकर प्रमोशन कर रही है. इस दौरान ऐश्वर्या की चुकीं हैं कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम ना करने का मलाल नहीं है. पहले इस फिल्म में ऐश्वर्या काम करने वाली थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola