स्टूडेंट्स भविष्य के वकील हैं : ऐश्वर्या राय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2015 12:50 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इनदिनों अपनी आगामी ‘जज्बा’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. वे फिल्म के प्रमोशन को लेकर कई स्थानों का दौरा कर रही हैं. हाल ही एक प्रमोशन इवेंट में उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स भविष्य के वकील हैं. संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी […]
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इनदिनों अपनी आगामी ‘जज्बा’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. वे फिल्म के प्रमोशन को लेकर कई स्थानों का दौरा कर रही हैं. हाल ही एक प्रमोशन इवेंट में उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स भविष्य के वकील हैं. संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं.
‘जज्बा’ में ऐश एक वकील के किरदार में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में इरफान एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिखाई देंगे. इस फिल्म से ऐश लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म को लेकर खुद ऐश्वर्या भी खासा उत्साहित है. ऐश्वर्या इस फिल्म से एक धमाकेदार इंट्री करनेवाली हैं.
इस फिल्म के अलावा ऐश्वर्या करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आयेंगी. फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अनुष्का ऐश्वर्या संग काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. दर्शक भी ऐश्वर्या की ‘जज्बा’ का खासा इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










