ePaper

जब अर्जुन कपूर ने मलाला से की फोटो खिंचवाने की रिक्‍वेस्‍ट

Updated at : 30 Sep 2015 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
जब अर्जुन कपूर ने मलाला से की फोटो खिंचवाने की रिक्‍वेस्‍ट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई से मिलने के बाद उनके बारे में बातें करते थक नहीं रहे हैं. तीस वर्षीय अभिनेता खुद को 18 वर्षीया कार्यकर्ता के बारे में बात करने से रोक नहीं पा रहे हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपनी और मलाला की तस्वीर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई से मिलने के बाद उनके बारे में बातें करते थक नहीं रहे हैं. तीस वर्षीय अभिनेता खुद को 18 वर्षीया कार्यकर्ता के बारे में बात करने से रोक नहीं पा रहे हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपनी और मलाला की तस्वीर भी साझा की है.

उन्होंने ट्विटर पर फोटो का कैप्शन दिया है, ‘पहला और एकमात्र मौका ऐसा है जब मैंने किसी से फोटों खिंचवाने के लिए कहा हो. वह मानवता को बेहतर भविष्य की आशा देती हैं.. मलालाफंड.. मलाला.’ ग्लोबल सिटिजन समारोह में भाग लेने के लिए अर्जुन अमेरिका गए हुये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola