ePaper

‘ऐ दिल है मुश्किल'' के सेट पर रणबीर ने मनाया अपना 33वां जन्मदिन

Updated at : 28 Sep 2015 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
‘ऐ दिल है मुश्किल'' के सेट पर रणबीर ने मनाया अपना 33वां जन्मदिन

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने करण जौहर निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’ की लंदन में शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर ही अपने 33वें जन्मदिन का जश्न मनाया. अभिनेता लंदन में ‘बॉम्बे वेलवेट’ की अपनी सह कलाकार अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने करण जौहर निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’ की लंदन में शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर ही अपने 33वें जन्मदिन का जश्न मनाया. अभिनेता लंदन में ‘बॉम्बे वेलवेट’ की अपनी सह कलाकार अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं.

करण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के सेट पर केक काटते हुए रणबीर की एक फोटो पोस्ट की और इसके साथ पोस्ट किया, ‘हैप्पी बर्थडे रणबीर.’

ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया, ‘लता मंगेशकर के जन्मदिन और शहीद भगत सिंह की जयंती पर शुभकामनाएं. मेरी बहन रीमा और बेटा रणबीर भी अपना जन्मदिन इन्हीं के साथ मनाते हैं. मुझे इसका गर्व है..’

इसके अलावा उन्होंने रणबीर के प्रशंसकों द्वारा साझा की गई रणबीर की तस्वीर और स्केच को भी पोस्ट किया. रणबीर की मां नीतू सिंह लंदन में उनके साथ ही हैं. उन्होंने भी अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के साथ तस्वीर पोस्ट की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola