शाहरुख ने देखी कपिल की डेब्यू फिल्म , जमकर की तारीफ

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपनी पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करुं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म ‘दिलवाले’ की टीम शाहरुख खान, काजोल, फिल्मकार रोहित शेट्टी, वरुण धवन और कृति शैनन के लिए रखी गई थी. अब्बास-मस्तान की जोडी द्वारा शाहरुख को उनकी शुरुआती हिट ‘बाजीगर’ दी थी, जिसमें काजोल ने भी काम किया था. […]
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपनी पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करुं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म ‘दिलवाले’ की टीम शाहरुख खान, काजोल, फिल्मकार रोहित शेट्टी, वरुण धवन और कृति शैनन के लिए रखी गई थी. अब्बास-मस्तान की जोडी द्वारा शाहरुख को उनकी शुरुआती हिट ‘बाजीगर’ दी थी, जिसमें काजोल ने भी काम किया था.
‘KKPK’ में कपिल ने एसआरके (शिव, राम और किशन) की भूमिका निभाई है जिसकी तीन बीवियां है और एक गर्लफ्रेंड भी. वहीं शाहरुख को इंडस्ट्री में एसआरके के नाम से जाना जाता है. शाहरुख को फिल्म बहुत पसंद आई और वे हंस हंस कर लोट-पोट हो गये. शाहरुख ने कपिल की भी तारीफ की.
शाहरुख ने ट्वीट किया,’किस किस को प्यार करुं’ को देखकर बहुत मजा आया. कपिल-वरुण यह हंसने वाला दौर था. मुझे इतना हंसाने के लिए आप सभी का धन्यवाद. अब्बास-मस्तान आप दोनों को ढेर सारा प्यार.’
2 much fun watching KKPK. @KapilSharmaK9 @varunsharma90 it’s a laugh riot. Thanx for making me laugh so much. AbbasMastan lov u both.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 23, 2015
इसके बाद कपिल ने ट्वीट किया और लिखा,’ कैसे कहूं कुछ बातों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. शाहरुख भाई आपको प्यार. धन्यवाद’
‘किस किस को प्यार करुं’ इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है. वहीं शाहरुख-काजोल की ‘दिलवाले’ इस साल के अंत में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




