पिता की पुण्यतिथि पर शाहरुख ने किया ट्वीट,''हमारे घाव पानी बन गये...''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी मीर ताज मोहम्मद खान की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. अपने माता-पिता के बारे में हमेशा बोलने वाले 49 साल के अभिनेता ने अपने पिता के बारे में अपनी भावनाओं को ट्विटर पर जाहिर किया है. शाहरुख खान इस समय हैदराबाद में अपनी […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी मीर ताज मोहम्मद खान की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. अपने माता-पिता के बारे में हमेशा बोलने वाले 49 साल के अभिनेता ने अपने पिता के बारे में अपनी भावनाओं को ट्विटर पर जाहिर किया है. शाहरुख खान इस समय हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं.
उन्होंने ट्वीट किया है, ‘सालों बीत गये और हमारे घाव पानी बन गये और स्मरण के क्षणों में खुशी की संभावनाओं की कम ही किरण दिखती हैं. 35 सालों से मैं अपने पिता को देख रहा हूं.’ इसमें वह पांच साल के बाद अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आएंगे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 18 दिसंबर के प्रदर्शित होगी.
Yrs accumulate & our wounds turn into water, & reflect the unlikely glimmer of happiness in moments of remembrance.35 yrs since I saw my Dad
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 18, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




