आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने की सगाई, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

शाहीन भट्ट

Shaheen Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर में खुशियों का माहौल है. उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने फिटनेस कोच ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया फोटो शेयर कर यह जानकारी खुद दी है.

विज्ञापन

Shaheen Bhatt: मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने सगाई कर ली है. उन्होंने फिटनेस कोच ईशान मेहरा को अपना जीवनसाथी चुना है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर करके अपने इस नए रिश्ते का ऐलान किया है. इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

विज्ञापन

तस्वीरों में दिखाई अंगूठी

शाहीन और ईशान ने एक बगीचे में खिंचवाई गई अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं. इन फोटो में शाहीन अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई बेहद खुश नजर आ रही हैं. अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही कर दिया.

परिवार और दोस्तों ने दी बधाई

शाहीन की इस खुशी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ है.शाहीन भट्ट की सगाई की पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर प्यार लुटाया है. अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी, जहां परिणीति ने इसे ‘एक अटूट वादा’ बताया. अनन्या पांडे ने काफी इमोशनल होते हुए लिखा कि वे शाहीन के लिए बहुत खुश हैं और उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें. इनके अलावा अथिया शेट्टी, शानाया कपूर, नव्या नंदा और श्वेता बच्चन ने भी कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी बनाकर इस जोड़े को सुनहरे भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

शाहीन और ईशान के बारे में

शाहीन भट्ट फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं. शाहीन फिल्मों की कहानी लिखती हैं और लोगों की मेंटल हेल्थ के लिए काम करती हैं. वहीं उनके होने वाले पति ईशान मेहरा एक फिटनेस और स्पोर्ट्स कोच हैं, जो लोगों को फिट रहने की ट्रेनिंग देते हैं.

यह भी पढ़ें: पहाड़ों के बीच जुबिन नौटियाल की प्राइवेट शादी, कौन हैं उनकी लाइफ पार्टनर?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola