सीएम रघुवर दास के आदेश के बाद झारखंड में रिलीज नहीं होगी ”एमएसजी 2”

Updated:
विज्ञापन
सीएम रघुवर दास के आदेश के बाद झारखंड में रिलीज नहीं होगी ”एमएसजी 2”

रांची : डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह की फिल्‍म ‘एमएसजी 2’ की रिलीज पर झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के आदेश पर रोक लगा दी गयी है. सीएम रघुवर दास ने कहा है कि इस फिल्‍म (एमएसजी 2) का झारखंड में प्रसारण नहीं होगा. इस फिल्‍म में आदिवासी-वनवासी की भावनाओं के […]

विज्ञापन

रांची : डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह की फिल्‍म ‘एमएसजी 2’ की रिलीज पर झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के आदेश पर रोक लगा दी गयी है. सीएम रघुवर दास ने कहा है कि इस फिल्‍म (एमएसजी 2) का झारखंड में प्रसारण नहीं होगा. इस फिल्‍म में आदिवासी-वनवासी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है. उन्‍होंने कहा कि ऐसे विवादित फिल्‍म के प्रसारण की इजाजत नहीं दी जा सकती है.

मुख्‍यमंत्री ने कहा,’ झारखंड आदिवासी बाहुल प्रदेश है और फिल्‍म में आदिवासियों को लेकर अमर्यादित शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया गया है. इस फिल्‍म के रिलीज होने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका है.’ उन्‍होंने यह भी कहा कि,’ समाज के किसी भी वर्ग के साथ खिलवाड़ करने वालों को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता.’

इस फिल्‍म के एक डायलॉग मेंआदिवासी समुदाय के बारे में कुछ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है.इसी के विरोध में आदिवासी समाज सडकों पर उतर आया है.

वहीं छत्‍तीसगढ़ में भी इस मामले को लेकर कई आदिवासी संगठव विरोध कर रहे हैं. साथ ही कई पुलिस थानों में इस मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola