ePaper

ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए दबाव नहीं है : लारा दत्‍ता

Updated at : 18 Sep 2015 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए दबाव नहीं है : लारा दत्‍ता

मुंबई : आगामी फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता का कहना है कि पर्दे पर मुख्य अभिनेत्री या ग्लैमरस भूमिका निभाने को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं है. 2012 में एक बच्चे का जन्म देने के बाद लारा ने अभिनय से विराम ले लिया था. वे […]

विज्ञापन

मुंबई : आगामी फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता का कहना है कि पर्दे पर मुख्य अभिनेत्री या ग्लैमरस भूमिका निभाने को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं है. 2012 में एक बच्चे का जन्म देने के बाद लारा ने अभिनय से विराम ले लिया था.

वे जल्‍द ही अक्षय कुमार-एमी जैक्सन अभिनीत फिल्म से वापसी कर रही हैं. लारा ने बताया, ‘हीरो की हीरोईन या प्रेमिका की भूमिका निभाने का दबाव नहीं है. वास्तव में मैं एक अभिनेत्री हूं और आप कैसी दिखती हैं, आपके बाल कैसे हैं आपके कपडे कैसे हैं इन बातों को भूलकर वास्तव में मुझे अच्छी भूमिकाओं को निभाने में मजा आता है.’

अभिनेत्री ने कहा, ‘कोई इन सब चीजों से बाहर देख सकता है और अभिनय पर केन्द्रित कर सकता है. वापसी करने का यह एक अच्छा समय था.’ हालांकि, 37 वर्षीया अभिनेत्री का मानना है कि ग्लैमरस भूमिकाओं से दूर रहना कोई मुद्दा नहीं है. ‘सिंह इज ब्लिंग’ का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है और यह फिल्म दो अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola