ePaper

एक साल में कई फिल्‍में करने से कोई परेशानी नहीं : अक्षय कुमार

Updated at : 18 Sep 2015 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
एक साल में कई फिल्‍में करने से कोई परेशानी नहीं : अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्‍में करते हैं. इसके बावजूद उनका कहना है कि उन्‍हें इससे किसी भी प्रकार का कोई तनाव या कोई परेशानी नहीं होती. अक्षय इस साल ‘बेबी’, ‘गब्‍बर इज बैक’ और ‘ब्रदर्स’ में नजर आ चुके हैं. जल्‍द ही वे आगामी फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में दिखाई देंगे. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्‍में करते हैं. इसके बावजूद उनका कहना है कि उन्‍हें इससे किसी भी प्रकार का कोई तनाव या कोई परेशानी नहीं होती. अक्षय इस साल ‘बेबी’, ‘गब्‍बर इज बैक’ और ‘ब्रदर्स’ में नजर आ चुके हैं. जल्‍द ही वे आगामी फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में दिखाई देंगे.

अपने एक इंटरव्‍यू में अक्षय ने कहा,’ मैं एक साल में कई फिल्‍में करता हूं लेकिन मुझे कोई तनाव या परेशानी नहीं होती. मैं अपनी स्‍टारडम से जुड़ी चीजों का खूब आनंद उठाता हूं.’ अक्षय ‘सिंह इज ब्लिंग’ में एकबार फिर दर्शकों को हंसाते नजर आयेंगे.

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में एमी जैक्‍सन और के के मेनन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा अक्षय जल्‍द ही विपुल शाह निर्देशित फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola