ePaper

5 साल साथ रहने के बाद अलग हो गये कोंकणा-रणवीर

Updated at : 15 Sep 2015 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
5 साल साथ रहने के बाद अलग हो गये कोंकणा-रणवीर

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और उनके अभिनेता पति रणवीर शौरी ने पांच साल तक शादीशुदा जीवन व्यतीत करने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है. उनकी शादी की स्थिति को लेकर लंबे समय से लगायी जा रही अटकलों के बीच चार वर्षीय हारुन के माता-पिता इस दंपति […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और उनके अभिनेता पति रणवीर शौरी ने पांच साल तक शादीशुदा जीवन व्यतीत करने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है. उनकी शादी की स्थिति को लेकर लंबे समय से लगायी जा रही अटकलों के बीच चार वर्षीय हारुन के माता-पिता इस दंपति ने अपने-अपने ट्विटर एकाउंट पर अपने अलग होने के खबर की घोषणा की है.

कोंकणा ने ट्विटर पर घोषणा की है, ‘रणवीर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है लेकिन हम दोस्त और अपने बेटे के सह-अभिभावक बने रहेंगे. आपके सहयोग के लिए शुक्रिया. धन्यवाद.’ रणवीर ने भी अपने बयान में कोंकणा की बातों को ही दोहराया है.

कोंकणा और रणवीर ने 2007 में डेटिंग शुरु की थी. दोनों ने एक निजी समारोह में 2010 में शादी कर ली थी. दोनों ने एक साथ ‘टै्रफिक सिग्नल’, ‘मिक्सड डब्ल्स’, ‘आजा नचले’ और ‘गौर हरि दास्तान’ जैसी फिल्मों में काम किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola