ePaper

शाहरुख के बेटे आर्यन ने अबराम को उलटा लटकाया, देखें वीडियो

Updated at : 14 Sep 2015 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख के बेटे आर्यन ने अबराम को उलटा लटकाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपने खट्टे-मिठे पलों को शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्‍होंने अपने बेटे आर्यन और अबराम की क्‍यूट फोटो पोस्‍ट की है जिसमें आर्यन ने अबराम को उलटा लटकाया है. इससे पहले भी शाहरुख ने अपने बच्‍चों के साथ सेल्‍फी और तस्‍वीरें फैंस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपने खट्टे-मिठे पलों को शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्‍होंने अपने बेटे आर्यन और अबराम की क्‍यूट फोटो पोस्‍ट की है जिसमें आर्यन ने अबराम को उलटा लटकाया है. इससे पहले भी शाहरुख ने अपने बच्‍चों के साथ सेल्‍फी और तस्‍वीरें फैंस के साथ शेयर की है.

फोटो पोस्‍ट करने के बाद शाहरुख ने कैप्‍शन में लिखा है,’ कभी-कभी जिदंगी को उलटा लटकाने का मौका भी देना चाहिये. ताकि आप ये जाने सकें कि ऐसे हालात में आपको कैसे जीना है. आपका बड़ा भाई हमेशा आपके साथ होता है.’ आर्यन और अबराम दोनों ही इस तस्‍वीर में बेहद प्‍यारे नजर आ रहे हैं.

शाहरुख इनदिनों अपनी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्‍म से लंबे समय बाद शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा शाहरुख फिल्‍म ‘फैन’ और ‘रईस’ में भी नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola