VIDEO : रितिक ने बनाया टाइगर को अपना ''ब्रांड एंबेसेडर''

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म ‘हीरोपंती’ से दर्शकों को अपना फैन बना दिया. टाइगर अपने डांस के लिए भी फेमस हैं. ऐसे में इंडस्ट्री के एक और फेमस डांसर रितिक रोशन ने टाइगर को अपनी कपड़ों की रेंज का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है. दोनों ही अच्छे दोस्त […]
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म ‘हीरोपंती’ से दर्शकों को अपना फैन बना दिया. टाइगर अपने डांस के लिए भी फेमस हैं. ऐसे में इंडस्ट्री के एक और फेमस डांसर रितिक रोशन ने टाइगर को अपनी कपड़ों की रेंज का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है. दोनों ही अच्छे दोस्त भी है और हाल ही में टाइगर ने रितिक की फुटबॉल टीम की जर्सी पहनकर उसका प्रमोशन किया था.
रितिक ने ट्वीट कर टाइगर का स्वागत किया और लिखा,’ टाइगर आपका ‘एच आर ऐक्स’ में स्वागत है हमें खुशी है कि आप हमारे साथ जुडे.’ दोनों ने एक विज्ञापन की भी शूटिेंग की थी. टाइगर ने एक अवार्ड शो में यह भी कहा था कि वे रितिक रोशन को अपना आदर्श मानते हैं. टाइगर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बागी’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.
C'mon TIGER!!!! RT @hrxbrand: We proudly welcome @iTIGERSHROFF #TigerForHRX pic.twitter.com/0fOYpjSXYg
— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 9, 2015
रितिक इनदिनों पीठ की दर्द से जूझ रहे हैं इसलिये उन्होंने अपनी एड फिल्म में एक्शन करने के लिए टाइगर को नाम सुझाया है. रितिक हाल ही सोनम कपूर के साथ ‘धीरे धीरे’ गाने में नजर आये हैं जिसे दर्शकों ने खासा पसंद भी किया है. इस गाने को हनी सिंह ने आपनी आवाज दी है. इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ की भी शूटिंग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




