ePaper

अनुपम खेर ‘ऑनर्ड गेस्ट ऑफ टेक्सास'' पुरस्कार से सम्मानित

Updated at : 08 Sep 2015 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपम खेर ‘ऑनर्ड गेस्ट ऑफ टेक्सास'' पुरस्कार से सम्मानित

ह्यूस्टन : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को सिनेमा और कला जगत में उनके योगदान के लिए अमेरिका के टेक्सास राज्य ने ‘ऑनर्ड गेस्ट’ पुरस्कार से नवाजा है. 60 वर्षीय अनुपम खेर को ह्यूस्टन के डिप्टी मेयर एड गोंजालेज ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबट की ओर से कल यह पुरस्कार प्रदान किया. अनुपम खेर को […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को सिनेमा और कला जगत में उनके योगदान के लिए अमेरिका के टेक्सास राज्य ने ‘ऑनर्ड गेस्ट’ पुरस्कार से नवाजा है. 60 वर्षीय अनुपम खेर को ह्यूस्टन के डिप्टी मेयर एड गोंजालेज ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबट की ओर से कल यह पुरस्कार प्रदान किया.

अनुपम खेर को द टेक्सास स्टेट सीनेट ने कुछ दिनों पहले ‘सीनेट प्रोक्लेमेशन’ से भी सम्मानित किया था. दस्तावेज में कहा गया है, ‘अनुपम खेर लोन स्टार स्टेट के एक ऑनर्ड गेस्ट हैं. आपकी यात्रा के मौके पर मैं विविधताओं से भरपूर इस भूमि पर आपका स्वागत करता हूं.’

अनुपम खेर के ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ नाटक को ह्यूस्टन एवं अमेरिका के 15 अन्य शहरों और कनाडा में जबरदस्त सफलता मिली है जिसके बाद उन्हें सिनेमा और कला जगत को योगदान देने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.

खेर ने कहा,‘ईश्वर दयालु है. मैं एक भारतीय अभिनेता के तौर पर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस करता हूं. अमेरिका मेरे और मेरे काम के प्रति बहुत उदार रहा है. यहां सम्मानित किया जाना मुझे याद दिलाता है कि मेरे देश ने मुझे उस मुकाम पर पहुंचने के बेहतरीन अवसर दिए हैं, जहां मैं आज हूं.’ उन्होंने ‘जय हो’ कहकर अपनी बात समाप्त की.

खेर और नीना गुप्ता के इस नाटक को सात अगस्त को यहां प्रस्तुत किए जाने के बाद से अमेरिकी शहरों और टोरंटो और कनाडा के वैंकूवर में लगातार सफलता मिली है. लोगों की मांग पर ह्यूस्टन में दूसरी बार यह नाटक प्रस्तुत किया गया. इस शो की भी सभी टिकटें बिक गई और इसे शानदार सफलता मिली.

ह्यूस्टन की मेयर अनिसे पार्कर ने समुदाय को अच्छा मनोरंजन मुहैया कराने के प्रति अभिनेता की प्रतिबद्धता को सराहा और ह्यूस्टन में सात अगस्त को अनुपम खेर दिवस घोषित किया. अनुपम खेर और नीना गुप्ता ने यहां सात अगस्त को प्रस्तुत किए गए नाटक में शानदार अभिनय किया था. खेर को लैंगिग समानता की मुहिम ‘हीफॉरशी’ के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola