थाईलैंड में स्कूटर पर घूमे रणबीर-कैटरीना

बॉलीवुड के लव बर्ड रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ थाईलैंड में स्कूटर की सवारी कर रहे हैं. जी हां दोनों अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की थाईलैंड में शूटिंग कर रहे हैं. दोनों कलाकार लंबे समय बाद एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे. इससे पहले रणबीर-कैट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ […]
बॉलीवुड के लव बर्ड रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ थाईलैंड में स्कूटर की सवारी कर रहे हैं. जी हां दोनों अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की थाईलैंड में शूटिंग कर रहे हैं. दोनों कलाकार लंबे समय बाद एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे. इससे पहले रणबीर-कैट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ नजर आये थे.
फिल्म ‘बर्फी’ के बाद अनुराग और रणबीर दूसरी बार एकसाथ काम कर रहे हैं. दोनों ने इस मौके को खूब इंजॉय किया. थाईलैंड में अधिकतर लोगों को स्कूटर पर देख रणबीर-कैट ने भी प्रोडक्शन टीम से अनुरोध कर गाड़ी की बजाय स्कूटर मंगवाया. फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों ने स्कूटर राइड का भी खूब आनंद उठाया.
‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग विभिन्न लोकेशंस पर शूट होने वाली है. थाईलैंड और साउथ अफ्रीका के हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है. दर्शक भी दोनों को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए खासा उत्साहित हैं. रणबीर इस फिल्म के अलावा करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










