करण की फिल्म में कैमियो रोल निभा सकती हैं ''बेबी डॉल'' सनी लियोन, वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन जल्द ही करण जौहर निर्देशित आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में कैमियो रोल में नजर आयेंगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में होंगे. सनी लियोन के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है. सनी लियोन काफी समय किसी बड़ी फिल्म में काम करना […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन जल्द ही करण जौहर निर्देशित आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में कैमियो रोल में नजर आयेंगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में होंगे. सनी लियोन के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है.
सनी लियोन काफी समय किसी बड़ी फिल्म में काम करना चाहती थी. लगता है उनकी विश पूरी होनेवाली है. सनी हाल ही में फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में नजर आई थी. फिल्म ‘एक पहेली लीला’ से सनी लियोन ने खासा सुर्खियां बटोरी थी. खबरों के अनुसार करण जौहर ने उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया है.
सनी लियोन टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई थी. उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत ‘जिस्म 2’ से की थी. इस फिल्म में अपने बोल्ड अंदाज से सनी लियोन ने सबको हैरान कर दिया था. सनी लियोन ने फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ से भी खूब वाहवाही लूटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




