कैट ने ''जग्गा जासूस'' को लेकर किये कई खुलासे

नयी दिल्ली : रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ अभिनीत ‘जग्गा जासूस’ अपनी देरी को लेकर सुर्खियों में है, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म के लिए उन्होंने किसी भी दृश्य को दोबारा शूट नहीं किया है.‘बैंग बैंग’ की अभिनेत्री (32) ने कहा कि फिल्म का काफी बडा हिस्सा पूरा हो चुका है और फिल्म में कुछ […]
नयी दिल्ली : रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ अभिनीत ‘जग्गा जासूस’ अपनी देरी को लेकर सुर्खियों में है, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म के लिए उन्होंने किसी भी दृश्य को दोबारा शूट नहीं किया है.‘बैंग बैंग’ की अभिनेत्री (32) ने कहा कि फिल्म का काफी बडा हिस्सा पूरा हो चुका है और फिल्म में कुछ ‘मुश्किल दृश्यों की शूटिंग’ की बची है.
कैटरीना ने कहा, ‘नहीं हमने इसे दोबारा शूट नहीं किया है. काश ऐसा होता… क्योंकि अगर हम दोबारा शूटिंग कर रहे होते तो कम से कम हम कुछ तो कर रहे होते. फिल्म का एक बडा हिस्सा पूरा हो गया है लेकिन अभी भी इसमें थोडे बहुत मुश्किल दृश्य बचे हुए हैं.कैफ ने कहा, यह एक साहसिक फिल्म है. फिल्म में हमने काफी नयी चीजों की कोशिश की है और मुझे लगता है कि इसे करने में थोड़ा समय लगेगा.
एक युवा जासूस की कहानी पेश करती इस फिल्म का निर्देशन ‘बर्फी’ से चर्चित अनुराग बसु ने किया है. फिल्म के पिछले साल रिलीज होने की संभावना थी लेकिन इसमें देरी हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




