सिर्फ 15 मिनट में ऐश्वर्या ने कर दी थी ”हां”

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सरबजीत की बायोपिक फिल्म में उनकी बहन दलबीर कौर के किरदार में नजर आयेंगी. उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने सिर्फ 15 मिनट में ही हामी भर दी थी. फिल्म में सरबजीत का किरदार अभिनेता रणदीप हुड्डा निभायेंगे. उमंग ने फिल्म ‘मैरीकोम’ से निर्देशन […]
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सरबजीत की बायोपिक फिल्म में उनकी बहन दलबीर कौर के किरदार में नजर आयेंगी. उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने सिर्फ 15 मिनट में ही हामी भर दी थी. फिल्म में सरबजीत का किरदार अभिनेता रणदीप हुड्डा निभायेंगे. उमंग ने फिल्म ‘मैरीकोम’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है.
उमंग ने हाल ही में दिये अपने बयान में कहा कि,’ मैंने इस किरदार के लिए ऐश्वर्या से सीधे तौर पर संपर्क किया था. मैं उन्हें काफी सालों से जानता हूं. ऐश्वर्या ने इस किरदार के लिए मात्र 15 मिनट में हां कर दी थी.’ इस फिल्म को लेकर खुद ऐश्वर्या भी खासा उत्साहित हैं.
ऐश्वर्या लंबे समय बाद संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. ‘जज्बा’ में वे एक वकील के किरदार में नजर आयेंगी. फिल्म में इरफान खान और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में होंगे. इसके बाद वे करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आयेंगी.
सरबजीत को आतंकवाद के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद कर रखा गया था. 22 वर्षों तक जेल में रहने के बाद उनपर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई. इस दौरान उनपर कई तरह के अत्याचार भी किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










