ePaper

ट्विंकल खन्ना बहुत मजाकिया हैं : आमिर खान

Updated at : 19 Aug 2015 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना बहुत मजाकिया हैं : आमिर खान

मुंबई : फिल्म अभिनेता आमिर खान का मानना है कि अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना बहुत ही मजाकिया हैं. धर्मेश दर्शन की 2000 में आयी फिल्म ‘मेला’ में आमिर और ट्विंकल एक साथ नजर आ चुके हैं. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी. आमिर ने बताया, ‘मैं ट्विंकल का […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म अभिनेता आमिर खान का मानना है कि अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना बहुत ही मजाकिया हैं. धर्मेश दर्शन की 2000 में आयी फिल्म ‘मेला’ में आमिर और ट्विंकल एक साथ नजर आ चुके हैं. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी.

आमिर ने बताया, ‘मैं ट्विंकल का स्तंभ हमेशा पढता हूं. मैं जानता हूं कि वह मजाकिया हैं लेकिन मुझे नहीं लगता था कि वह एक किताब लिख सकती हैं.’ एक प्रमुख समाचारपत्र में स्तंभ लिखने वाली 40 वर्षीया अभिनेत्री ने यहां पर अपनी पहली पुस्तक ‘मिसेज फन्नीबोन्स :शीज जस्ट लाइक यू एंड ए लॉट लाइक मी’ का विमोचन किया.

पुस्तक विमोचन के मौके पर आमिर ने कहा, ‘मैंने उनके साथ एक फिल्म में काम किया है और उन्हें हमेशा मजाकिया पाया है. यह उनका एक नया कदम है और मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं हैं.’ इस मौके पर ट्विंकल ने भी फिल्म की शूटिंग के दौरान के अपने कुछ लम्हों को याद किया.

पुस्तक विमोचन के मौके पर वहां मौजूद निर्माता करण जौहर ने जब आमिर से पूछा कि क्या ट्विंकल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं तो उन्होंने, ‘मुझे नहीं पता था कि वह तेज और प्रतिभाशाली महिला हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola