ePaper

शोले के 40 साल पूरा होने पर हेमा मालिनी ने कहा, लोग अभी भी मुझे बसंती बुलाते हैं

Updated at : 15 Aug 2015 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
शोले के 40 साल पूरा होने पर हेमा मालिनी ने कहा, लोग अभी भी मुझे बसंती बुलाते हैं

मुंबई : ‘शोले’ फिल्म के आज 40 साल पूरा होने के मौके पर अपने यादगार चरित्र बसंती को याद करते हुये मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि आज भी लोग मुझे बसंती के नाम से बुलाते हैं जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा जो जाती हैं. 66 वर्षीय अभिनेत्री-राजनेता ने बताया कि फिल्म का हिस्सा […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘शोले’ फिल्म के आज 40 साल पूरा होने के मौके पर अपने यादगार चरित्र बसंती को याद करते हुये मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि आज भी लोग मुझे बसंती के नाम से बुलाते हैं जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा जो जाती हैं. 66 वर्षीय अभिनेत्री-राजनेता ने बताया कि फिल्म का हिस्सा होने पर उन्‍हें गर्व है. इस फिल्म में उनके पति धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, जया भादुडी, संजीव कुमार और अमजद खान ने भी अभिनय किया था.

हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है कि शोले के 40 साल हो गये और अभी भी इसे पसंद किया जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म का हिस्सा होने को लेकर गौरवान्वित हूं. लोग अभी भी मुझे बसंती कह कर बुलाते हैं और मुझे फिर से उस दौर में लेकर चले जाते हैं. हेमा ने एक साहसी और लगातार बोलते रहने वाली ग्रामीण लडकी की भूमिका अदा की थी जिससे वीरु (धर्मेन्द्र) प्यार करने लगता है. रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी ‘शोले’ फिल्म चार दशक पहले 1975 में प्रदर्शित हुयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola