ePaper

असिन और राहुल को मैंने ही मिलाया था : अक्षय कुमार

Updated at : 12 Aug 2015 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
असिन और राहुल को मैंने ही मिलाया था : अक्षय कुमार

नयी दिल्ली : फिल्‍म ‘खिलाडी 786’ में अभिनेत्री असिन के साथ काम कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि वे कोई जोडियां मिलाने वाले नहीं है लेकिन उन्होंने ही राहुल शर्मा से असिन को मिलवाया. खबर है कि असिन राहुल के साथ जल्द ही शादी रचाने वाली हैं. हालांकि 29 वर्षीया असिन उनके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिल्‍म ‘खिलाडी 786’ में अभिनेत्री असिन के साथ काम कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि वे कोई जोडियां मिलाने वाले नहीं है लेकिन उन्होंने ही राहुल शर्मा से असिन को मिलवाया. खबर है कि असिन राहुल के साथ जल्द ही शादी रचाने वाली हैं.

हालांकि 29 वर्षीया असिन उनके माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल के साथ रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रुप से टिप्पणी नहीं कर रही हैं लेकिन उनके साथी कलाकार इस बारे में सहज तरीके से बातें कर रहे हैं. असिन ने ‘बोल बच्‍चन’, ‘गजनी’ और ‘रेडी’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है.

अक्षय के इन दोनों को मिलवाने की खबरों पर प्रतिक्रिया करते हुए उन्होंने बताया, ‘हां, यह सच है कि मैंने ही असिन और राहुल का परिचय कराया था. लेकिन मैंने कोई जोडियां बनाने की कंपनी नहीं खोली है.’ असिन जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ ‘ऑल इज वैल’ में नजर आयेंगी. इसमें उनके साथ ऋषि कपूर भी हैं. यह फिल्म 21 अगस्त को रिलीज हो रही है.

वहीं अक्षय की आने वाली फिल्म ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म में अक्षय एक बॉक्‍सर के रूप में नजर आयेंगे जो सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ बॉक्सिंग रिंग में भिड़ते नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola