ePaper

सलमान ने गाया ''मैं हूं तेरा हीरो'', देखें वीडियो

Updated at : 08 Aug 2015 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान ने गाया ''मैं हूं तेरा हीरो'', देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आगामी फिल्‍म ‘हीरो’ का टाइट्रल ट्रैक गाया है. हाल ही में सलमान ने इस गाने का टीजर लॉन्‍च किया था. वहीं सलमान ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए अब यह पूरा गाना रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्‍म में आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आगामी फिल्‍म ‘हीरो’ का टाइट्रल ट्रैक गाया है. हाल ही में सलमान ने इस गाने का टीजर लॉन्‍च किया था. वहीं सलमान ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए अब यह पूरा गाना रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्‍म में आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी मुख्‍य भूमिका में हैं.

सलमान ने इस गाने का लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस फिल्‍म को लेकर खुद सलमान भी खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म सलमान के होम प्रोडक्‍शन के तले ही बन रही है. सलमान इससे पहले फिल्‍म ‘किक’ का ‘हैंगओवर’ गाना गा चुके हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

वहीं सलमान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा सलमान फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘सुल्‍तान’ में भी नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola