काजोल और ऐश्वर्या की आंखें सबसे खूबसूरत हैं : दीपिका पादुकोण

मुंबई : हिन्दी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि काजोल और ऐश्वर्या राय की आंखें सबसे खूबसूरत हैं. साथ ही दीपिका ने कहा कि फैशन के मामले में उनकी मां उनकी आदर्श हैं. दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाल की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आयेंगी. दीपिका ने यहां वोग आईिवयर कार्यक्रम […]
मुंबई : हिन्दी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि काजोल और ऐश्वर्या राय की आंखें सबसे खूबसूरत हैं. साथ ही दीपिका ने कहा कि फैशन के मामले में उनकी मां उनकी आदर्श हैं. दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाल की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आयेंगी.
दीपिका ने यहां वोग आईिवयर कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा,’ मुझे लगता है कि बॉलीवुड में काजोल की आंखे खूबसूरत हैं और ऐश्वर्या की भी आंखें खूबसूरत हैं.’ वोग आईवेयर ने आज अपना नया कलेक्शन यहां पेश किया जो कि अंतरराष्ट्रीय फैशन और फिल्म जगत की तीन नामचीन हस्तियों – दीपिका, ब्राजीली मॉडल एड्रियाना लीमा और चीनी अभिनेत्री लियू शिशि – से प्रेरित है.
उन्होंने कहा,’ जब मैं बड़ी हो रही थी तब से मेरी जिंदगी पर उनका प्रभाव रहा है. वह हमेशा सादगी पसंद रही हैं, हल्के डिजाइन का इस्तेमाल करती हैं और सफेद, नीले और हल्के रंग के परिधान पहनती हैं, सौंदर्य प्रसाधनों का बहुत कम इस्तेमाल करती हैं.’
‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए दीपिका ने तलवारबाजी और घुड़सवारी भी सीखी है. फिल्म में वे एक योद्धा का भरी किरदार निभाती नजर आयेंगी. फिल्म में दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म पेशवा बाजीराव की प्रेमकहानी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




