देखें शाहिद-आलिया का एक और ''शानदार'' पोस्टर
Updated at : 06 Aug 2015 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आगामी फिल्म ‘शानदार’ के नये पोस्टर में अभिनेता शाहिद कपूर को गाल पर किस करती नजर आ रही है. पिछले कल भी इस फिल्म को एक पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें दोनों कलाकार गहरी नींद में सोते नजर आये थे. दोनों का लुक बहुत शानदार नजर आ रहा है. फिल्म के […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आगामी फिल्म ‘शानदार’ के नये पोस्टर में अभिनेता शाहिद कपूर को गाल पर किस करती नजर आ रही है. पिछले कल भी इस फिल्म को एक पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें दोनों कलाकार गहरी नींद में सोते नजर आये थे. दोनों का लुक बहुत शानदार नजर आ रहा है.
फिल्म के निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया,’ यह रहा शानदार का फर्स्टलुक. शाहिद और आलिया का फर्स्टलुक जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.’ फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. आलिया बचपन से ही शाहिद की मुरीद हैं.
इस फिल्म के अलावा दोनों फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में दिखाई देंगे. फिल्म में दोनों एक-दूसरे के आपोजिट होंगे. फिल्म में करीना कपूर और दलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. दर्शक भी बड़ी बेसब्री से दोनों को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




