ePaper

ऐश्‍वर्या बोली, ''...अब दर्शक उन्‍हें अक्‍सर पर्दे पर देख पायेंगे''

Updated at : 03 Aug 2015 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
ऐश्‍वर्या बोली, ''...अब दर्शक उन्‍हें अक्‍सर पर्दे पर देख पायेंगे''

नयी दिल्ली : फिल्‍मकार संजय गुप्ता की आगामी फिल्‍म ‘जज्बा’ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन बडे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. उनका क‍हना है कि उन्हें समझ में नहीं आता कि इस पर क्यों चर्चा होती है क्योंकि उन्हें कभी नहीं लगा कि वह फिल्मों से दूर थीं. फिल्‍म में शबाना आजमी, इरफान, चंदन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिल्‍मकार संजय गुप्ता की आगामी फिल्‍म ‘जज्बा’ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन बडे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. उनका क‍हना है कि उन्हें समझ में नहीं आता कि इस पर क्यों चर्चा होती है क्योंकि उन्हें कभी नहीं लगा कि वह फिल्मों से दूर थीं. फिल्‍म में शबाना आजमी, इरफान, चंदन राय सान्याल और जैकी श्राफ भी हैं.

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में वर्ष 2010 में 41 वर्षीया अदाकारा आखिरी बार नजर आयीं थीं. ऐश्वर्या ने कहा कि एक बार फिर कैमरे के सामने लौट कर वह खुश हैं और ‘जज्बा’ के रिलीज का इंतजार कर रही हैं.ऐश्‍वर्या का कहना है कि अब दर्शक उन्‍हें अक्‍सर पर्दे पर देख पायेंगे.

अदाकारा ने कहा, ‘ अब तक बेहद खास अनुभव रहा. संजय भी बहुत अच्छे हैं. सभी कलाकार – इरफान, शबाना जी, चंदन, जग्गू दादा (जैकी) – सब कोई बेहद अनूठे हैं. उनके साथ काम कर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं. मुझे नहीं लगता कि कोई अंतराल आया. सच में मैं आनंद ले रही हूं.’

फिल्म नौ अक्तूबर को रिलीज हो सकती है और यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘सेवन डेज’ का रीमेक है. अदाकारा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो ‘द इम्प्रेस स्टोरी’ और अभी संपन्न हुए अमेजन इंडिया कूटुर वीक के लिए राजधानी में थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola