अब ”ठुल्ला विवाद” में फंसे आमिर खान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में ठुल्ला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली पुलिस को ठुल्ला बोलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी विरोध झेल चुके हैं. अब इसी विवाद पर बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान भी फंसते नजर आ रहे हैं. ठुल्ला कहे जाने पर आमिर खान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली में ठुल्ला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली पुलिस को ठुल्ला बोलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी विरोध झेल चुके हैं. अब इसी विवाद पर बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान भी फंसते नजर आ रहे हैं. ठुल्ला कहे जाने पर आमिर खान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
दरअसल आमिर खान ने अपनी सबसे कामयाब फिल्मों में से एक ‘पीके’ में एक जगह पुलिस को ठुल्ला कहा है. इसी बात को लेकर आमिर खान के खिलाफ दिल्ली के अशोकनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत एक शॉर्ट फिल्म के निर्माता ने करायी है.
शिकायत दर्ज कराने वाले फिल्म निर्माता ने आमिर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पुलिस को ठुल्ला कहे जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा सकती है और विरोध प्रदर्शन हुए तो फिर पीके में आमिर खान द्वारा पुलिस को ठुल्ला कहे जाने पर शिकायत क्यों नहीं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से कहीं अधिक पोपुलर आमिर खान हैं. अधिक लोगों तक आमिर खान की पहुंच है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










