जानें कैट-रणबीर को लेकर यह क्या बोल गये सैफ ?

मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि रणबीर कपूर खुशकिस्मत हैं कि कैटरीना उनकी प्रेमिका हैं. रणबीर सैफ की पत्नी करीना कपूर के चचेरे भाई हैं. पूर्व में करीना भी कह चुकी हैं कि रणबीर और कैटरीना की जोड़ी अच्छी होगी. हालांकि कैटरीना और रणबीर ने कभी भी अपने रिश्ते का खुलकर […]
मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि रणबीर कपूर खुशकिस्मत हैं कि कैटरीना उनकी प्रेमिका हैं. रणबीर सैफ की पत्नी करीना कपूर के चचेरे भाई हैं. पूर्व में करीना भी कह चुकी हैं कि रणबीर और कैटरीना की जोड़ी अच्छी होगी. हालांकि कैटरीना और रणबीर ने कभी भी अपने रिश्ते का खुलकर इजहार नहीं किया है.
कल रात यहां एक कार्यक्रम में कैटरीना ने करीना की बात करते हुए कहा, मैं अधिकतर लोगों से घुल मिल जाती हूं. लेकिन उनके साथ मेरा खास जुडाव है. वह खूबसूरत हैं, प्रतिभाशाली हैं, सीधी सरल हैं, खरी हैं और ईमानदार हैं…वह एक बेहतरीन इंसान हैं. मैं चाहूंगी कि उनसे और ज्यादा मिलने का मौका मिले.
32 साल की अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म फैंटम के ट्रेलर लांच के मौके पर सह कलाकार सैफ की ओर देखते हुए कहा, हम आपके घर आने वाले थे. फैंटम 26..11 मुंबई हमले और वैश्विक आतंकवाद के विषय से संबंधित है. फिल्म में कैटरीना और सैफ मुख्य किरदारों में हैं.
सैफ ने जवाब में कहा, आप बिल्कुल हमारे घर आएं. मुझे लगता है कि कैटरीना एक प्यारी लड़की हैं जिनके साथ मैंने काम किया है. रणबीर खुशकिस्मत हैं कि उन्हें कैटरीना जैसी प्रेमिका, मंगेतर मिलीं जो भविष्य में कुछ और भी बन सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










