ओसामा बिन लादेन और सद्दाम हुसैन बने रैपर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2015 12:20 PM
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंगिस्तान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म दो आतंकवादियों की कहानी है. दोनों ही अभिनेता फेसबुक और ट्विटर पर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. दोनों ही इस फिल्म में कई अवतारों में नजर आयेंगे. हाल ही में यूट्यूब एक वीडियो अपलोड […]
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंगिस्तान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म दो आतंकवादियों की कहानी है. दोनों ही अभिनेता फेसबुक और ट्विटर पर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. दोनों ही इस फिल्म में कई अवतारों में नजर आयेंगे.
हाल ही में यूट्यूब एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें ओसामा बिन लादेन और सद्दाम हुसैन की फाइट को रैप अंदाज में पेश किया गया है. रितेश ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है और लिखा है,’ ‘देखो ओसामा बनाम सद्दाम’.
Osama Vs Saddam – Epic Rap Battle – Do watch http://t.co/3jOGTxbIvo
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 23, 2015
इस वीडियो के अपलोड होने के बाद ही यह अबतक 14 हजार पर देखा जा चुका है. वहीं इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना कोई कट किये पास कर दिया था. सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने भी इस फिल्म के कंटेट की तारीफ की थी. लेकिन फिल्म पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










