ePaper

राणा डग्‍गूबाती ने किया फैंस का शुक्रिया

Updated at : 23 Jul 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
राणा डग्‍गूबाती ने किया फैंस का शुक्रिया

अभिनेता राणा डग्‍गूबाती इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘बाहुबली’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. फिल्‍म देश के साथ-साथ विदेशों में भी धमाकेदार कमाई कर रही है. राणा डग्‍गूबाती ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है. फिल्‍म में राणा के अलावा प्रभास, अनुष्‍का शेट्टी और तमन्‍ना भाटिया भी मुख्‍य भूमिका में हैं. 250 करोड़ की लागत से […]

विज्ञापन

अभिनेता राणा डग्‍गूबाती इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘बाहुबली’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. फिल्‍म देश के साथ-साथ विदेशों में भी धमाकेदार कमाई कर रही है. राणा डग्‍गूबाती ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है. फिल्‍म में राणा के अलावा प्रभास, अनुष्‍का शेट्टी और तमन्‍ना भाटिया भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

250 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्‍म कुछ दिनों पहले ही 300 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई है. फिल्‍म को भारत की सबसे महंगी फिल्‍म बताया जा रहा है. फिल्‍म की शूटिंग तीन सालों में पूरी की गई है. राणर अब अपनी अगली फिल्‍म ‘बैंगलुरू डेज’ की शूटिंग को लेकर चेन्‍नई जानेवाले हैं.

राणा डग्‍गूबाती ने लिखा, ‘बाहुबली’ को इतना प्‍यार को जबरदस्‍त रिस्‍पांस देने के लिए धन्‍यवाद. अब चेन्नई जा रहा हूं. मेरी आनेवाली फिल्‍म की शूटिंग के लिए.’

फिल्‍म दो भाईयों की सत्‍ता का लेकर आपसी लड़ाई की कहानी है. फिल्‍म में जबरदस्‍त विजुअल इफेक्‍ट्स का प्रयोग किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola