सलमान की अपील बंबई HC से स्थानान्तरित करने की याचिका शीर्ष अदालत में दायर

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय में बीते कल एक याचिका दायर की गई जिसमें अभिनेता सलमान खान की वर्ष 2002 की ‘हिट एंड रन’ मामले में दोषसिद्धि तथा पांच साल की सजा के खिलाफ अपील बंबई उच्च न्यायालय से स्थानान्तरित करने की मांग की गई. याचिका में कहा गया कि राज्य मशीनरी, पुलिस और प्रशासनिक […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय में बीते कल एक याचिका दायर की गई जिसमें अभिनेता सलमान खान की वर्ष 2002 की ‘हिट एंड रन’ मामले में दोषसिद्धि तथा पांच साल की सजा के खिलाफ अपील बंबई उच्च न्यायालय से स्थानान्तरित करने की मांग की गई.
याचिका में कहा गया कि राज्य मशीनरी, पुलिस और प्रशासनिक कार्यालय आरोपी व्यक्ति (सलमान) को लाभ के प्रयास में अभियोजन के मामले को नुकसान पहुंचाने के लिए सलमान के पीछे खडे हैं.
याचिका में कहा गया कि अगर राज्य खुद आरोपी और उसके अपराध का समर्थन करता है और सबूत मिटाने में उसका हाथ है तो किसी को न्याय नहीं मिल सकता. इसमें दावा किया गया कि अगर अपील राज्य में छोडी जाती है तो सारे सबूत नष्ट हो जाएंगे.
अधिवक्ता एमएल शर्मा द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि महाराष्ट्र और राज्य मशीनरी के अंतर्गत न्याय की कोई संभावना नहीं है, इसलिए न्याय की पूरी कार्यवाही न्याय के हित में महाराष्ट्र की जगह दिल्ली में होनी चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




