ePaper

बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी ईद की शुभकामनायें

Updated at : 18 Jul 2015 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी ईद की शुभकामनायें

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित कई फिल्मी सितारों ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर ईद की शुभकामनायें दी है. बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा,’ इस शुभ अवसर पर अल्लाह आप को हर खुशी और आशीर्वाद दे.’ बुल्‍गारिया में इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित कई फिल्मी सितारों ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर ईद की शुभकामनायें दी है. बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा,’ इस शुभ अवसर पर अल्लाह आप को हर खुशी और आशीर्वाद दे.’

बुल्‍गारिया में इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘चांद मुबारक.. अल्लाह आपको संसार की सारी खुशियां दे और आपको बिना शर्त प्यार करने वाला कोई आपका अपना दे.’ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ अभिनेता ने फेसबुक पर वीडियो के माध्यम से भी अपने प्रशंसकों को ईद की बधाई दी.

खिलाडी अक्षय कुमार ने ट्वीट किया,’ सबको ईद मुबारक.. इस खास दिन का और व्यंजनों का मजा लें…हमेशा खुश रहें.’ अजय देवगन ने ईद की मुबारकबाद देते हुए ‘बजरंगी भाईजान’ देखने की जानकारी भी दी. उन्होंने ट्वीट किया,’ ईद मुबारक…आज बजरंगी भाईजान देख रहा हूं.’

फिल्म निर्माता फराह खान ने ट्वीट किया,’ ईद मुबारक…आज थोडे दयालु रहें…गर्मजोशी से गले मिलें और निश्चित तौर पर आज थोडा ज्यादा खायें.’ अभिनेत्री परिणीति चोपडा ने ट्वीट किया,’ ईद मुबारक… आपका दिन प्यार, शुभकामनाओं और व्यंजनों से भरा हो.’

श्रीदेवी ने ट्वीट किया,’ ईद मुबारक.. यह दिन आपके जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाये.’ सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया,’ ईद मुबारक दोस्तों…’ फिल्मकार सुजॅय घोष ने ट्वीट किया,’ सबको ईद मुबारक.. सबसे गले मिलें और एक पुरानी बेहतरीन फिल्म ‘तीसरी आंख’ का गीत ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ गायें.’

अमीषा पटेल ने कहा,’ दुनिया भर में मेरे सभी प्रशंसकों को ईद मुबारक…’ फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने ट्वीट किया,’ रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने, प्यार और खुशियां बांटने का समय है.. ईद मुबारक…’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola