ePaper

सोनम अखबार भी लपेट लेंगी तो फैशनेबल लगेंगी : फवाद खान

Updated at : 18 Jul 2015 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
सोनम अखबार भी लपेट लेंगी तो फैशनेबल लगेंगी : फवाद खान

फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाले अभिनेता फवाद खान का कहना है कि फिल्म में उनकी कोस्‍टार रह चुकीं अभिनेत्री सोनम कपूर अगर अखबार भी लपेट लेंगी तो वह फैशनेबल दिखेंगी. फवाद, सोनम के फैशनेबल अंदाज के मुरीद हैं. फवाद जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आनेवाले हैं. फवाद का कहना […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाले अभिनेता फवाद खान का कहना है कि फिल्म में उनकी कोस्‍टार रह चुकीं अभिनेत्री सोनम कपूर अगर अखबार भी लपेट लेंगी तो वह फैशनेबल दिखेंगी. फवाद, सोनम के फैशनेबल अंदाज के मुरीद हैं. फवाद जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आनेवाले हैं.

फवाद का कहना है कि सोनम को फैशन की अच्‍छी समझ है. मुझे हमेशा से ऐसा लगा है कि वो अगर अखबार भी लपेट लेंगी तो फैशनेबल दिखेंगी.’ इसके अलावा फवाद अभिनेता इमरान खान के भी मुरीद है. उन्‍हें उनका स्‍टाइल भी बेहद भाता है. उनका कहना है कि इमरान के स्‍टाइल में एक टशन नजर आता है.

शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्‍म में ‘कपूर एंड संस’ में फवाद के अलावा आलिया भट्ट और सिद्दार्थ मल्‍होत्रा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म को लेकर फवाद खासा उत्‍साहित हैं उनका कहना है कि इस फिल्‍म में सभी कलाकारों के साथ काम करने में बहुत मजा आया. सेट पर वे खूब मस्‍ती भी करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola