मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है : वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इनदिनों सफलता की बुलंदियों में पर है. वरुण का कहना है कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं हैं. हाल ही में उनकी रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी 2’ इस साल 100 करोड़ के क्लब में शामिल होनवाली दूसरी फिल्म बन गई है. फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में थी. इस साल वरुण […]
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इनदिनों सफलता की बुलंदियों में पर है. वरुण का कहना है कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं हैं. हाल ही में उनकी रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी 2’ इस साल 100 करोड़ के क्लब में शामिल होनवाली दूसरी फिल्म बन गई है. फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में थी.
इस साल वरुण की दो फिल्म रिलीज हुई और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. साल के शुरूआत में ‘बदलापुर’ रिलीज हुई थी. फिल्म में उन्होंने गंभीर रोल निभाया था. दर्शकों ने उनके किरदार को खासा पसंद किया था. उन्होंने एक बयान में कहा भी था कि वे अलग-अलग किरदारों के साथ प्रयोग करना चाहते हैं.
हाल ही में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के अभिनेता से पूछा गया कि उनकी कितनी गर्लफ्रेंड है? इस बात का जवाब देते हुए वरुण ने कहा कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं हैं. वरुण मीडिया के सवालों से कैसे बचकर निकलना है यह जान गये हैं. ‘एबीसीडी 2’ में दर्शकों ने उनके डांस और एक्टिंग को खासा पसंद किया है.
वरुण जल्द ही रोहित शेट्टी का आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आनेवाले हैं. फिलहाल फिल्म की शूटिंग इनदिनों बुल्गारिया में चल रही है. फिल्म में वरुण के अलावा शाहरुख खान, काजोल और कृति शैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










